समाजवादी पार्टी की बैठक में मूल निवास और ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठा

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / रोहित वर्मा,
हरिद्वार। हरिद्वार स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में 3 जून को पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान तथा समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने राज्य सरकार से मांग की कि उत्तराखंड में मूल निवास एवं स्थायी निवास प्रमाण पत्र से संबंधित विसंगतियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके।
वहीं समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव और समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने संयुक्त बयान जारी कर उत्तराखंड में ओबीसी आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवार लागू आरक्षण व्यवस्था के कारण पिछड़े वर्ग को संविधान प्रदत्त आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। बैठक में महेंद्र प्रसाद यादव, दीक्षांत शर्मा, आदेश उपाध्याय, आस्तिक यादव, रिंकू बंटी, पवन कुमार, शिबू कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।