राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन


देहरादून। असम के गुवाहाटी में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय सीनियर ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। उत्तराखंड ग्रेपलिंग संघ के खिलाड़ी अनुज गौड़ ने वेटरन्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं दीपाली ने भी गोल्ड मेडल और चांदनी व प्रीती ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए। सार्थक सेमवाल और गंगा मेहरा ने रेफरी कोर्स तथा अनुज गौड़ ने कोच कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रतियोगिता में नवीन रयाल को दोनों मैट का डायरेक्टर एवं रेफरी काउंसिल का सचिव नियुक्त किया गया, जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। खिलाड़ियों की सफलता पर खेल जगत में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!