सुरक्षित ईंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली जागरूकता रैली


रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन विषय पर जनजागरूकता रैली आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश नीना अग्रवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली डाट पुल से बेलनी नई सुरंग तक निकाली गई, जिसमें प्रतिभागियों ने नारों और पंपलेटों के माध्यम से ईंधन संरक्षण, सुरक्षित ऊर्जा उपयोग और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने कहा कि सुरक्षित ईंधन का उपयोग मानव सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने लोगों से ईंधन बचत को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और साझा वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!