परियोजना में यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्यों में तेजी लाने के निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में कोटी कॉलोनी से डोबरा तक प्रस्तावित 15.77 किलोमीटर लंबी मोटर मार्ग परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना से जुड़े यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
लोक निर्माण विभाग ने बताया कि विभिन्न विभागों के समन्वय से आवश्यक प्रक्रियाएं संचालित की जा रही हैं। जल निगम ने पेयजल लाइनों की शिफ्टिंग के लिए संयुक्त निरीक्षण कर 15 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं जल संस्थान ने प्रभावित हैंडपंपों के संबंध में प्रस्ताव तैयार किए जाने की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 15 जून तक संयुक्त निरीक्षण और सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं तथा परियोजना के प्रथम 10 किलोमीटर क्षेत्र में कार्य शुरू करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!