तहसील दिवस में एसडीएम ने सुनी समस्याएं, किया निस्तारण
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
टिहरी। टिहरी जिले की उपतहसील मदननेगी में आयोजित तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा स्टॉल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया। इस दौरान 18 फार्मर रजिस्ट्री और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े 40 आवेदनों का पंजीकरण किया गया।
तहसील दिवस में आवास, पेयजल, गैस आपूर्ति और केवाईसी संबंधी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं। ग्राम कफलोग की फूला देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की, जबकि ग्रामीणों ने पेयजल बिल और गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं। एडीएम ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया तथा अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!