पौड़ी में सार्वजनिक स्थलों पर लगी सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें


पौड़ी। महिलाओं एवं किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाल विकास विभाग ने पौड़ी जनपद में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें स्थापित की हैं। प्रथम चरण में कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन और बस स्टेशन पौड़ी में यह सुविधा शुरू की गई है। इससे महिलाओं और छात्राओं को आवश्यकता पड़ने पर आसानी से सैनिटरी पैड उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कलेक्ट्रेट और बस अड्डे में नर्सिंग रूम भी स्थापित किए जाएंगे, जहां माताएं सुरक्षित वातावरण में शिशुओं को स्तनपान करा सकेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि भविष्य में अस्पतालों, विद्यालयों और महाविद्यालयों सहित अन्य सार्वजनिक संस्थानों में भी यह सुविधा विस्तारित की जाएगी। प्रशासन ने इसे महिला स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!