तहसील दिवस में 22 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर मंगलवार को रिखणीखाल में आयोजित तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी लैंसडाउन शालिनी मौर्य ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में कुल 22 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शिकायतें मुख्य रूप से विद्युत, पेयजल, लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई से संबंधित थीं।
एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जाए तथा पेयजल योजनाओं के मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। विद्युत विभाग को फॉल्ट संबंधी शिकायतों का शीघ्र समाधान करने और बिजली लाइनों से सटे पेड़ों की लॉपिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जिससे स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है। अधिकारियों को छोटी एवं सामान्य शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने, विकास कार्यों की नियमित निगरानी रखने तथा शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर तहसीलदार विद्यानंद सेमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।