बछेलीखाल में चारधाम यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

टिहरी। जिले के बछेलीखाल स्थित इंटर कॉलेज के पास चारधाम यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रहा एक मैक्स बुलेरो पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। वाहन में 11 यात्री सवार थे, जिनमें चार लोगों को मामूली चोटें आईं। 17 वर्षीय आरती निवासी दिल्ली के कंधे में चोट लगने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी भेजा गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखी।
