फेम इंडिया की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल हुए विशाल मिश्रा

रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में देश के शीर्ष 50 उत्कृष्ट जिलाधिकारियों में स्थान मिला है। देशभर के करीब 800 जिलाधिकारियों के कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर यह चयन किया गया। उन्हें ‘कुशल प्रबंधक’ श्रेणी में सम्मानित किया गया है। केदारनाथ यात्रा प्रबंधन, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, हेलीपैड व्यवस्थाओं में सुधार तथा स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराने जैसी पहलों ने उनकी कार्यशैली को अलग पहचान दी। यह उपलब्धि रुद्रप्रयाग और पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।
