राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, कांग्रेस कंट्रोल रूम ने संभाली कमान


देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष त्ंीनस ळंदकीप के 4 और 5 जून को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजपुर रोड देहरादून में स्थापित कंट्रोल रूम ने सोमवार से विधिवत कार्य शुरू कर दिया। प्रदेश महामंत्री एवं कंट्रोल रूम प्रभारी नवीन जोशी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में दौरे की तैयारियों और समन्वय व्यवस्था की समीक्षा की गई।
नवीन जोशी और उनकी टीम ने प्रदेशभर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जिला एवं महानगर अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों तथा संगठन पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के दौरे को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
नवीन जोशी ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। कंट्रोल रूम के माध्यम से कार्यक्रमों की निगरानी, समन्वय और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न हों।
बैठक में राजेंद्र भंडारी, मनीष नागपाल, अखिलेश उनियाल, सुलेमान अली, जितेंद्र बिष्ट और प्रीतम सिंह आर्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने दौरे को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कांग्रेस संगठन ने कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से दौरे से जुड़ी सभी सूचनाएं और कार्यक्रमों की जानकारी समय पर कार्यकर्ताओं और आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!