मालदेवता में हुड़दंग मचाने वाले 12 लोग पुलिस हिरासत में


देहरादून। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रायपुर थाना पुलिस को मालदेवता क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर झगड़ा और हंगामा करने की सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 12 हुड़दंगियों को हिरासत में लिया और उन्हें थाने लाया गया। सभी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक शांति भंग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

ये लिए गए हिरासत में

1- अनिल कुमार पुत्र बंसीलाल निवासी- 52 सरकरतार नगर, जालंधर, पंजाब
2- महेश कुमार पुत्र मिश्री राम, पता- 10 ब्रिज लोक कॉलोनी, सालावाला, देहरादून
3- सनी कश्यप पुत्र अनिल कुमार कश्यप पता- सी ब्लॉक, मंदाकिनी बिहार, रायपुर, देहरादून
4- लक्खी कपूर पुत्र शिव आनंद कपूर पता- सी ब्लॉक मंदाकिनी बिहार, रायपुर, देहरादून
5- पंकज चौधरी पुत्र स्व0 महक सिंह निवासी नेहरु कालोनी, देहरादून, उम्र- 51 वर्ष
6- तरुवर चौधरी पुत्र पंकज चौधरी निवासी डी-51 नेहरुकालोनी, उम्र- 21 वर्ष
7- शिवेन तिवारी पुत्र संजय कुमार निवासी 1 नैनी रोड, डालनवाला , उम्र- 20 वर्ष
8- प्रान्तक थपलियाल पुत्र धीरेन्द्र थपलियाल निवासी 427 लोअर तुनवाला, रायपुर, देहरादून
9- आदित्य असवाल पुत्र धीरेन्द्र निवासी 17 किशनपुर, राजपुर रोड उम्र-22 वर्ष
10- राज राजेश्वर राणा पुत्र अमित शमशेर राणा निवासी – 23/96 किशनपुर, राजपुर रोड, उम्र-20 वर्ष
11- कृष्णा स्वामी पुत्र रामा स्वामी निवासी 26 एम0डी0डी0ए0 कालोनी, रायपुर रोड, उम्र 20 वर्ष
12- अनिकेत असवाल पुत्र धीरु असवाल निवासी 56/64 जाखन, राजपुर, उम्र-19 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!