बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी पुलिस और संत समाज

चमोली। श्री बद्रीनाथ धाम में बढ़ती श्रद्धालु संख्या और लंबी कतारों के बीच पुलिस और संत समाज ने सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए थाना बद्रीनाथ पुलिस ने संत समाज के सहयोग से विशेष सेवा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को चाय, बिस्कुट और फ्रूटी वितरित की जा रही है।
स्वामी ऋषिआनंद, योगी गंगई नाथ और स्वामी कृष्णानंद विश्नोई सहित संत समाज के प्रतिनिधि पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर सेवा कार्य में जुटे हैं। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस और संत समाज का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
