आबकारी विभाग ने शराब के साथ तीन तस्कर दबोचे

रुद्रप्रयाग। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर यात्रा मार्ग क्षेत्र में की गई चेकिंग के दौरान दीपक सिंह और प्रकाश साही के कब्जे से 36 बोतल तथा मोहम्मद साबर के पास से 25 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस तरह कुल 61 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।
