एसपी चमोली ने किया गेट सिस्टम का निरीक्षण, दिए निर्देश


चमोली। चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी क्षेत्र में लागू गेट सिस्टम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की स्थिति, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच क्षतिग्रस्त एवं संकरे मार्ग के कारण यातायात दबाव बढ़ने पर चमोली पुलिस ने नियंत्रित और चरणबद्ध वाहन संचालन के लिए गेट सिस्टम लागू किया है। एसपी ने पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए तथा आपातकालीन सेवा वाहनों को गेट सिस्टम से मुक्त रखने को कहा। उत्कृष्ट यातायात प्रबंधन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए अपर उपनिरीक्षक सोहन सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत, यातायात निरीक्षक जितेंद्र जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!