कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने श्रीनगर क्षेत्र को दी कई सौगातें


श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया और विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने देवलगढ़ स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर के समीप 28.89 लाख रुपये की लागत से निर्मित पहुंच मार्ग एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा गौरा देवी मंदिर परिसर में 8 लाख रुपये की लागत से बनी प्रतिधारक दीवार का लोकार्पण किया।
डॉ. रावत ने कहा कि इन कार्यों से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने देवलगढ़ में आयोजित अखंड महायज्ञ में भाग लेकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा श्रीकोट क्षेत्र में प्रस्तावित पशु चिकित्सालय भवन की भूमि का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया तथा चौरास में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कर्मचारियों की मांग पर सामुदायिक भवन विस्तार के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक विरासत के संरक्षण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!