बैठक में जिलाधिकारी ने दिए नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश


टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकॉर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर नियंत्रण को लेकर विभिन्न विभागों की कार्यवाही की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने एनडीपीएस अधिनियम के मामलों में त्वरित कार्रवाई, नशा कारोबारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और ग्राम स्तर पर व्यापक अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक में नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई तथा बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पुलिस, आबकारी, स्वास्थ्य, शिक्षा और औषधि विभाग को समन्वय के साथ संयुक्त अभियान चलाने तथा प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!