गुस्से में घर छोड़कर कोटद्वार पहुंचे तीन नाबालिग

पौड़ी। घर में डांट पड़ने से नाराज होकर देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से निकले तीन नाबालिग बालक कोटद्वार के किशनपुरी-कलालघाटी क्षेत्र में भटकते मिले। सूचना पर पहुंची कोटद्वार पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर चौकी कलालघाटी लाया और पूछताछ में उनकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया और डोईवाला पुलिस की मदद से परिजनों का पता लगाया। परिजन चौकी पहुंचने पर आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चों को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
