अभियान को मिली रफ्तार, 1 हजार टन सूखे कूड़े का निस्तारण


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत अब तक लगभग 1 हजार टन सूखे कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा चुका है। जिला पंचायत द्वारा प्लास्टिक वेस्ट कॉम्पैक्टरों के माध्यम से तैयार किए गए प्लास्टिक बेल्स को पुनर्चक्रण के लिए भेजा जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। वहीं, स्वच्छता कंट्रोल रूम पर प्राप्त करीब 300 शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया गया है। मॉनसून से पहले संभावित जलभराव से निपटने के लिए ग्राम पंचायतों, नगर निकायों और संबंधित विभागों द्वारा नालियों एवं नालों की व्यापक सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!