महिला तस्कर गिरफ्तार, 6.30 ग्राम स्मैक बरामद

देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चूना भट्टा क्षेत्र से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पकड़ी गई रामसखी देवी के कब्जे से 6.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
