4.43 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा-2026 के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक ज्ञंउसमेी न्चंकीलंल के निर्देशन में बड़कोट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को 4.43 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। राजतर-राजगढ़ी बस स्टॉप के पास संदिग्ध अवस्था में मिले दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवेश सिंह चौहान और मक्खन सिंह, निवासी मोरी क्षेत्र, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!