जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद का आह्वान, गौ-रक्षा को लेकर लिया सामूहिक संकल्प

देहरादून/झांसी। 81 दिवसीय ‘गविष्ठि (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध)’ यात्रा के तहत जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने जालौन और झांसी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए गौ-रक्षा को लेकर जनजागरण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को ऐसे जनप्रतिनिधियों और दलों का समर्थन करना चाहिए जो गौ-संरक्षण के प्रति स्पष्ट प्रतिबद्धता रखते हों।
जनसभा में उपस्थित लोगों ने वैदिक मंत्र “अहं हनं वृत्रं गविष्ठौ” का सामूहिक उच्चारण करते हुए गौ-रक्षा का संकल्प लिया। शंकराचार्य ने कहा कि गौ-माता भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं तथा समाज को उनके संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने जनप्रतिनिधियों से गौ-संरक्षण और गौ-कल्याण के मुद्दों पर स्पष्ट रुख की मांग करें। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गौ-रक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना और समाज को संगठित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!