तिलाड़ी दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उत्तरकाशी। तिलाड़ी दिवस के अवसर पर शनिवार को तिलाड़ी शहीद स्थल पर जनाधिकार आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर रंवाई क्षेत्र के वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया। नगर पालिका बड़कोट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि तिलाड़ी का इतिहास साहस, त्याग और जनाधिकारों की रक्षा के संघर्ष का प्रतीक है।
