बीएसएफ ने वीरांगना सदभामा बहुगुणा को किया सम्मानित

लंबगांव। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हिरक जयंती समारोह में 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीद वीर सैनिक देवेंद्र दत्त बहुगुणा की पत्नी सदभामा बहुगुणा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, लंबगांव में आयोजित कार्यक्रम में 83वीं वाहिनी बीएसएफ की ओर से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख मनीषा पंवार, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़, थाना अध्यक्ष महिपाल रावत, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष युद्धवीर राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
