शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

लंबगांव। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रतापनगर ब्लॉक प्रभारी एवं शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल रावत ने शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, एलटी से प्रवक्ता, प्रवक्ता से प्रधानाचार्य तथा उच्च पदों पर लंबित पदोन्नतियां जल्द पूरी करने और छात्र संख्या के आधार पर रुकी हुई स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई गई। विशाल रावत ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से इन मांगों को लेकर सरकार से निर्णय की अपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!