‘’वेस्ट से बेस्ट’’ अभियान की सराहना, विद्यालय व महिला समूह सम्मानित


टिहरी गढ़वाल। रानीचोरी स्थित मानव अधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति की स्वरोजगार इकाई का भ्रमण करते हुए प्रसिद्ध पर्यावरणविद् ।दपस च्तंांेी श्रवेीप और मुख्य विकास अधिकारी वरुण अग्रवाल ने ‘वेस्ट से बेस्ट’ अभियान की सराहना की। उन्होंने आराधना स्वयं सहायता समूह द्वारा अपशिष्ट प्लास्टिक से तैयार किए जा रहे उत्पादों और कलाकृतियों का अवलोकन किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ‘प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत विद्यालयों और महिला समूहों द्वारा किया जा रहा कार्य अनुकरणीय है। उन्होंने इस मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी लागू करने की बात कही ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ सकें। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आराधना स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग करने वालों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!