पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नरेंद्रनगर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पानी की धारा क्षेत्र के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 30 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट ब्लू बरामद हुई।
पुलिस ने सद्दाम पुत्र अख्तर उर्फ लाला (32 वर्ष), निवासी सराय ज्वालापुर, हरिद्वार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
