वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, निर्वाचन अभिलेखों तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, पहुंच मार्ग और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अन्य निर्वाचन अधिकारी भी उपस्थित रहे।
