घायल की जान बचाने वाले अनंत राम अन्थवाल सम्मानित


टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने वाले अनंत राम अन्थवाल को राहवीर योजना के तहत सम्मानित किया गया। उन्होंने घनसाली क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया था। बैठक में जिलाधिकारी ने ब्रह्मानंद मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए संबंधित विभागों को संयुक्त निरीक्षण और प्रभावी सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!