कोर्ट में पेशी से बच रहा नशा तस्कर गिरफ्तार

कोटद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्तों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोटद्वार पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट पर कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े मामले में वारंटी शाहिद उर्फ भूरा निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। कई बार सम्मन जारी होने के बावजूद अनुपस्थित रहने पर न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस टीम ने उसे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
