टिहरी की रामलीला में सीता हरण से बाली वध तक की लीला ने मोहा मन

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। नई टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला के सप्तम दिवस पर सीता हरण, जटायु वध, हनुमान-श्रीराम मिलन और बाली वध की लीलाओं का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय और संवादों ने देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध बनाए रखा। मंचन के दौरान पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री ैीववतइपत ैपदही ैंरूंद और कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर मौजूद रहे। अभिनव थापर ने कहा कि वर्ष 2023 में पुनः शुरू हुई टिहरी की रामलीला आज देश की प्रमुख रामलीलाओं में अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष करीब 85 लाख लोगों ने इस रामलीला को देखा। पूर्व मंत्री शूरबीर सिंह सजवान ने कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि टिहरी की रामलीला देश की श्रेष्ठ रामलीलाओं में शामिल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।
