उपजिलाधिकारी ऊखीमठ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अनिल रावत ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका, भ्रमण पंजिका, आकस्मिक उपचार पंजिका और अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया। साथ ही वार्डों, डिस्पेंसरी और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
उपजिलाधिकारी ने मरीजों और तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया, जिस पर लोगों ने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को बदलते मौसम के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं में सतर्कता बरतने और मरीजों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!