ऊखीमठ में जल संस्थान कार्यालय के निरीक्षण में मिली लापरवाही, नाराजगी


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अनिल रावत ने जल संस्थान इकाई कार्यालय ऊखीमठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अभिलेखों और शिकायत पंजिकाओं का नियमित रखरखाव नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रभारी सहायक अभियंता वीरेंद्र भंडारी को एक सप्ताह के भीतर सभी पंजिकाएं अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण में देरी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक लेने पर निस्तारण संतोषजनक नहीं पाया गया। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!