पौड़ी में जंगल में आग लगाने वाले दो व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं के बीच पौड़ी पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जंगल में आग लगाने वाले दो व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर सतर्कता अभियान के तहत 26 मई को फल्दा वन पंचायत क्षेत्र में आग लगाए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने पवन कुमार (38) और महेंद्र सिंह (56), निवासी पटवालस्यू, पौड़ी गढ़वाल को आग लगाते हुए पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और बीएनएस की धारा 326 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रवीण रावत सहित पुलिस व फायर सर्विस टीम शामिल रही।


पौड़ी में जंगलों की आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू

पौड़ी। जनपद में बढ़ती गर्मी और शुष्क मौसम के बीच जंगलों में आग लगने की घटनाओं को लेकर फायर सर्विस लगातार सतर्क है। मांडा खाल और देवप्रयाग रोड स्थित खांडूसैंण के जंगलों में आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन पौड़ी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर सर्विस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर राहत एवं अग्निशमन अभियान चलाया। मोटर फायर इंजन, होजरील और अन्य उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से आसपास के जंगलों और आबादी क्षेत्र को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। अभियान में चालक राजेंद्र हिंदवाल, फायरमैन दीपक रावत, संजय सिंह, फायर वाचर रीना और पीआरडी जवान जय सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!