20 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

पौड़ी। ऑपरेशन प्रहार के तहत पौड़ी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस और सीआईयू टीम ने कौडिया क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग की। तलाशी में आरोपी के पास से करीब 6 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद यादव निवासी नजीबाबाद, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस अब स्मैक सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है और आरोपी के आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन किया जा रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश चमोली, मुख्य आरक्षी सुनील मालिक, आरक्षी गम्भीर सिंह और सीआईयू आरक्षी दीपक शर्मा शामिल रहे।
