मुख्यमंत्री ने किया गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का शुभारम्भ

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अटल उत्कृष्ट रा.इ.का.गजा टिहरी गढ़वाल पहुंचकर गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 (द्वितीय संस्करण) का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री द्वारा गजा में स्थित घण्टाकर्ण मंदिर में पूजा अर्चना की गई तथा चौराहे पर बनी राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गजा आगमन पर माताओं एवं बहनों द्वारा तिलक लगाकर किए गए आत्मीय स्वागत के लिए वे सभी को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा कि केदारखंड में घंटाकर्ण मंदिर का विशेष उल्लेख मिलता है और यह भूमि सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने बहुत शानदार प्रस्तुति दी है। उन्होंने कहा कि गजा निरंतर एक विराट स्वरूप ले रहा है और इसका विस्तार तेजी से हो रहा है। इस बार का पूरा आयोजन पहले की अपेक्षा और भी बेहतर दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कई कठोर एवं जनहितकारी निर्णय भी लिए हैं। राज्य में महिलाओं के सम्मान सुरक्षा रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को सुरक्षित समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में नई पहचान दिलाई जाएगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त उत्तराखंड का निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने गजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गजा कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा गजा क्षेत्र को अनेक विकास योजनाओं की सौगात दी गई है जिसके लिए क्षेत्रवासी उनके आभारी हैं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा उदय रावत ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन सजवाण ब्लाक प्रमुख नरेन्द्रनगर दीक्षा राणा नगर पालिका अध्यक्ष चंबा शोभना धनौला नगर पंचायत अध्यक्ष मुनि की रेती विनीता बिष्ट जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे मीना खाती हुकुम सिंह भंडारी जसवंत सिंह, खेमे घ चौहान मंच संचालक राजेश रावत सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि पत्रकारगण एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषणाएं
घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोप वे का निर्माण। नगर पंचायत गजा क्षेत्र में विभिन्न आंतरिक मार्गों का निर्माण। गजा मैदान का विस्तारीकरण एवं मंच निर्माण। शहीद विक्रम सिंह नेगी राजकीय पॉलिटैक्निक गजा में फार्मेसी विषय की स्वीकृति। पर्यटन की दृष्टि से कोटेश्वर झील का विकास। डांडाचली में इकोपार्क का निर्माण। पावकी देवी एवं चमराड़ा देवी (भरपूर) मन्दिरों का सौंदर्याकरण। दंदेली अंदरफीगांव फलसारी बिमाण गाँव मोटर मार्ग की स्वीकृति। रणाकोट डांडा जमोला मोटर मार्ग की स्वीकृति। चाका महिला अस्पताल का च्भ्ब् में परिवर्तन एवं उच्चीकरण। चाका में सामुदायिक भवन का सुदृढ़ीकरण। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंगटाली एवं पजै गाँव का इंटर स्तर पर उच्चीकरण। नरेन्द्रनगर महाविद्यालय का पीजी स्तर पर उच्चीकरण। गजा तहसील में लोक निर्माण विभाग विद्युत विभाग जल संस्थान एवं जल निगम तहसील स्तरीय कार्यक्रमों की स्वीकृति। हेंवल नदी में झील का निर्माण। गजा बगीद के 33 ज्ञट सवस्टेशन की स्वीकृती।
