मुख्य विकास अधिकारी ने किया रुड़की विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने विकास खंड कार्यालय रुड़की का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का अवलोकन करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
निरीक्षण में सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित पाए गए, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने वीबी जीरामजी योजना की प्रगति में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया। डॉ. मिश्र ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान स्वरोजगार योजनाओं और ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
