एसआईआर तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

टिहरी। भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव एस.बी. जोशी ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों, प्रगति और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि निर्वाचन संबंधी मुद्रण कार्य पूरा कर लिया गया है तथा 93.98 प्रतिशत मानचित्रण कार्य संपन्न हो चुका है। जनपद में कुल 963 मतदान केंद्रों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
प्रधान सचिव ने बूथ स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण में अनिवार्य उपस्थिति और निर्वाचन दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 325 एवं 326 तथा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए मतदाता सूची में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
