अपर पुलिस अधीक्षक ने किया धुमाकोट थाने का औचक निरीक्षण


कोटद्वार। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने थाना धुमाकोट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, कर्मचारी बैरक और थाना परिसर का अवलोकन किया गया। उन्होंने अभिलेखों, सीसीटीएनएस एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टलों की जांच करते हुए रिकॉर्ड अद्यतन रखने और कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। मालखाने में लंबित सामान और परिसर में खड़े वाहनों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया गया। साथ ही पुलिस कर्मियों को अनुशासन, स्वच्छता और सरकारी संपत्तियों के संरक्षण के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!