पर्यटन मार्ग भूमि अर्जन मामलों में डीएम ने सुनी आपत्तियां


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण हेतु अर्जित भूमि के मामलों में भू-स्वामियों की आपत्तियों की सुनवाई की। बैठक में भूमि एवं भवनों के पुनर्मूल्यांकन संबंधी 18 प्रकरणों पर चर्चा की गई। गठित समिति द्वारा किए गए सर्वे में 13 काश्तकारों ने सहमति जताई, जबकि 5 मामलों में पुनः मूल्यांकन के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित समिति को तीन दिनों के भीतर नई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में एसडीएम टिहरी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!