रुद्रप्रयाग में निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर


रुद्रप्रयागस्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। 12 मई से शुरू हुए इस प्रशिक्षण में जिले के तीनों विकासखंडों से चयनित 35 महिलाओं एवं युवतियों को पेशेवर ब्यूटीशियन बनने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान रहने और भोजन की व्यवस्था भी संस्थान द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
मास्टर ट्रेनर आरती पाल प्रतिभागियों को हेयर स्पा, फेशियल, वैक्सिंग और विभिन्न ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रही हैं। संस्थान के निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि संस्थान महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने उद्यमिता विकास, मार्केट सर्वे और बिजनेस प्लानिंग की जानकारी दी। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!