कोटद्वार में विवाद बढ़ने पर चार लोग गिरफ्तार

पौड़ी। कोटद्वार क्षेत्र में पंचायत चुनाव से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी जल्द ही तीखी नोकझोंक में बदल गई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
