योग दिवस पर कार्यशाला और विशेष व्याख्यान आयोजित

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला और विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगासन एवं षट्कर्म पर कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के डॉ. उद्धम सिंह ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। वहीं योग दर्शन विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में डॉ. दीनदयाल ने दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष डॉ. अनुजा रावत ने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
