आस्था, विश्वास और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंची श्री केदारनाथ धाम यात्रा

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा इस वर्ष सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। अब तक 842699 से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन ने यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।
पैदल मार्ग से लेकर धाम तक यात्रियों के लिए पेयजल, भोजन, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई है। उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं भी लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यात्रियों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। इंदौर के गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पूरे मार्ग पर पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था अच्छी रही। उत्तर प्रदेश के सजीव कुमार ने भीड़ प्रबंधन की प्रशंसा की, जबकि मुंबई के हर्षित ने कहा कि प्रशासनिक टीमें हर समय श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तत्पर हैं।
