डीएम मांगी ने तुंगनाथ-चन्द्रशिला ट्रैक मार्ग की स्वच्छता पर संयुक्त आख्या


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तुंगनाथ मंदिर एवं चोपतादृतुंगनाथदृचन्द्रशिला ट्रेकिंग मार्ग पर बढ़ती गंदगी, प्लास्टिक अपशिष्ट और कचरे के निस्तारण को लेकर समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पूर्व में जारी निर्देशों के क्रम में कुछ विभागों की आख्या प्राप्त हो चुकी है, जबकि संयुक्त हस्ताक्षरित रिपोर्ट भी उपलब्ध करा दी गई है। जिलाधिकारी ने ट्रेक मार्ग पर प्लास्टिक कचरे के निस्तारण हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने और दीर्घकालिक स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!