श्रीनगर कोतवाली और महिला थाना में की व्यवस्थाओं की समीक्षा

श्रीनगर गढ़वाल। क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी तपेश कुमार चंद ने कोतवाली श्रीनगर और महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में अनुशासन, समयबद्ध कार्यप्रणाली और आमजन के साथ सौम्य व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। महिला थाना में महिला सुरक्षा, हेल्पडेस्क की कार्यप्रणाली और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी ने रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, होटल-ढाबों के सत्यापन और बाहरी व्यक्तियों के नियमित सत्यापन के निर्देश दिए। साथ ही चारधाम यात्रा के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
