जिलाधिकारी ने बैठक में की अभिभावक शिकायतों पर चर्चा

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल नई टिहरी के प्रबंधन के साथ अभिभावकों की शिकायतों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय शुल्क (फीस) सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अभिभावकों द्वारा उठाई गई शिकायतों एवं सुझावों पर विचार करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरता से सुने और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद से ही विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाया जा सकता है। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान एवं विद्यालय प्रबंधन उपस्थित रहे।
