विकास खंड कार्यालय में आयोजित हुई बीडीसी बैठक

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। विकास खंड कार्यालय में क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में लोक निर्माण, विद्युत, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, वन विभाग, पीएमजीएसवाई और आरडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख सरिता देवी, कनिष्ठ प्रमुख गोपाल अवस्थी तथा जिला पंचायत सदस्य हीरा लाल शाह और मदन बिजल्वाण ने भी क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों पर अपने सुझाव रखे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और जनहित के मुद्दों पर गंभीर मंथन किया गया।