सीसी मार्ग और कैनोपी युक्त मार्ग का किया लोकार्पण

टिहरी। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के देवल स्थित ओणेश्वर महादेव मंदिर में विधायक निधि से बने इंटरलॉक टाइल्स सीसी मार्ग और कैनोपी युक्त मार्ग का लोकार्पण विधायक विक्रम सिंह नेगी ने किया। लगभग 8 लाख रुपये की लागत से बने इस मार्ग से श्रद्धालुओं को बारिश और धूप में सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और उनके संरक्षण व विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे।
