पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पौड़ी। पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सतपुली पुलिस टीम ने वाद संख्या 22/2025, धारा 316(2), 318(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त धीरज सिंह रावत निवासी तिलफटी तोली, जनपद पौड़ी गढ़वाल को 23 मई 2026 को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रियाज अहमद, हेड कांस्टेबल टीकम सिंह एवं होमगार्ड देवेंद्र कुमार शामिल रहे।
