प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, 720 कैप्सूल बरामद

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बादल गोस्वामी,

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) देहरादून ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी लवकुश वर्मा निवासी संजय कॉलोनी, देहरादून को पटेलनगर क्षेत्र में लालपुल से सहारनपुर चौक मार्ग पर चेकिंग के दौरान दबोचा। तलाशी में उसके कब्जे से कुल 720 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए।
बरामद कैप्सूल में 552 “एसीटामिनोफेन ट्रामाडोल एचसीएल डाइसाइक्लोमाइन एचसीएल कैप्सूल” तथा 168 “एसीटामिनोफेन ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड डाइसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल” शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ थाना पटेलनगर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशीले कैप्सूल छात्रों और स्थानीय युवाओं को ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। कार्रवाई में एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!